खतरे में सेहत :डेढ़ साल से दूषित पानी की आपूर्ति, 11 हजार लोग प्रभावित – Health At Risk: Contaminated Water Supply For 18 Months, 11,000 People Affected
जिले की दो नगर पालिकाओं में दूषित पेयजल की आपूर्ति लोगों की सेहत के लिए खतरा बनी है। करीब डेढ़ साल से करीब 11 हजार लोग गंदा और बदबूदार पानी मिलने से परेशान हैं। भरवारी नगर पालिका के वार्ड-15 देहदानी रमाशंकर नगर स्थित इंदिरा नगर और मंझनपुर नगर पालिका के उधोश्याम नगर वार्ड-नौ के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।
दूषित जलापूर्ति से मंझनपुर में करीब चार हजार और भरवारी में की सात हजार की आबादी इससे प्रभावित है। मंझनपुर में पिछले डेढ़ साल से, जबकि भरवारी में करीब एक साल से दूषित पानी की समस्या है।
मंझनपुर के उधोश्याम नगर के निवासी करण मौर्य का कहना है कि कुछ समय पहले वार्ड में खराब सड़क की मरम्मत कराई गई थी। तब काम के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप टूटी होने से पानी रिसकर सड़क पर भर रहा है। इससे कीचड़ की स्थिति बन जाती है। घरों में पानी की मोटर चलाने पर पाइपलाइन से आने वाले पानी में कीचड़ वाला गंदा पानी भी शामिल हो जाता है। रिसाव की वजह से यह गंदा पानी टूटी पाइप से होकर घरों तक पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। नियमित बिल का भुगतान करने के बाद लोग शुद्ध पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। इस मामले में मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी ने बताया कि समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
वर्जन
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही लोगों के घरों तक साफ और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।- प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर
