रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:तीन केंद्रों पर दाे पालियों में होगी विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा – The Vidyagyan Entrance Examination Will Be Held In Two Shifts Across Three Centers

November 28, 2026


विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 नवंबर को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर, एसएनडी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू और आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल को केंद्र बनाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में छात्राओं की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

वहीं दूसरी पाली में छात्रों की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचाएं। साथ ही प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X