रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी :सपा में टिकट की राह आसान नहीं, प्रयागरा-कौशाम्बी में जिताऊ चेहरों की तलाश में जुटा पार्टी हाईकमान – Path To Securing A Ticket In The Sp Is Not Easy; The Party High Command Is On The Lookout For ‘winnable
कौशांबी

यूपी :सपा में टिकट की राह आसान नहीं, प्रयागरा-कौशाम्बी में जिताऊ चेहरों की तलाश में जुटा पार्टी हाईकमान – Path To Securing A Ticket In The Sp Is Not Easy; The Party High Command Is On The Lookout For ‘winnable

November 28, 2026


विधानसभा चुनाव की आहट के साथ प्रयागराज और कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। दोनों जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की राह इस बार आसान नहीं होगी। पार्टी हाईकमान गोपनीय सर्वे करा चुका है। अब दावेदारों की राजनीतिक छवि, क्षेत्र में पकड़, जातीय समीकरण और जीतने की क्षमता कसौटी पर होगी। 

path to securing a ticket in the SP is not easy; the party high command is on the lookout for 'winnable

यूपी विधानसभा चुनाव।
ग्राफिक।

विस्तार

कौशाम्बी और प्रयागराज जिलों में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने यहां की 15 सीटों पर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा ने अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल सहित सात सीटें जीती थीं। आठ सीटों पर हार मिली थी। इन हारी हुई सीटों में से कांग्रेस ने पांच सीटों की मांग की है। इस बार सियासी संग्राम में सपा से टिकट पाने के लिए दावेदारों को कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा।

कांग्रेस की इस मांग से जिले की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के लिए टिकट वितरण एक चुनौती हो सकती है। कारण स्थानीय होने के नाते उनकी राय मांगी जा सकती है। पार्टी उन सीटों पर दो से तीन नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है, जहां वह पहले जीती थी।

टिकट वितरण की रणनीति

सपा एलएलसी मान सिंह यादव के अनुसार, पार्टी दलीय निष्ठा, छवि और समाजवादी सोच के आधार पर टिकट देगी। युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि इस बार सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। दावेदारों के दम और विधानसभा क्षेत्र में उनके समीकरणों का आकलन किया जाएगा। पार्टी हाईकमान गोपनीय सर्वे करा चुका है। जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू भी कराएगी। गंगापार के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि गठबंधन की सीटें पार्टी मुखिया के स्तर से ही तय होंगी।

जातिगत समीकरण और जॉइनिंग

समाजवादी पार्टी जातिगत समीकरणों और प्रत्याशी की छवि को ध्यान में रखकर टिकट बांटेगी। केवल चुनाव लड़ने की मंशा से पार्टी में आए व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। पार्टी मुखिया दावेदारों से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि टिकट न मिलने पर वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे। हाल ही में भाजपा छोड़कर विदुप अग्रहरी और पूर्व विधायक अजय भारती ने सपा की सदस्यता ली है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार, पार्टी जिताऊ दावेदार और जातीय आधार पर दांव लगाएगी। कई दलों के कुछ बड़े नेता जल्द ही सपा में आ सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X