शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत; परिवार में मचा कोहराम – 22 Year Old Cloth Merchant Dies In Truck Collision While Travelling To City From Ramnagar Karjaha
गोरखपुर

गोरखपुर:ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत; परिवार में मचा कोहराम – 22 Year Old Cloth Merchant Dies In Truck Collision While Travelling To City From Ramnagar Karjaha

October 30, 2026


22 Year Old Cloth Merchant Dies in Truck Collision While Travelling to City from Ramnagar Karjaha

मृतक विवेक निषाद
नेटवर्क

विस्तार

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर केसरवानी पेट्रोल पंप के पास बीती रात ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी विवेक निषाद की मौत हो गई। वह पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह, तुर्रा बाजार के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विवेक निषाद बीती रात करीब नौ बजे रामनगर कड़जहा की ओर से शहर जा रहे थे। इसी दौरान केसरवानी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था। तभी विवेक की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीआरबी टीम और संबंधित हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल विवेक को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि विवेक दो भाइयों में बड़े थे। विकास भारती चौराहे पर उनकी कपड़े की दुकान थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X