शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीनियर महिला टी-20:महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 36 रन से हराया – Senior Women T20 Maharashtra Defeats Chandigarh By 36 Runs
चंडीगढ़

सीनियर महिला टी-20:महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 36 रन से हराया – Senior Women T20 Maharashtra Defeats Chandigarh By 36 Runs

October 30, 2026


चंडीगढ़। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 36 रन से हरा दिया। सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडिय में पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 118 रन बनाए। गौतमी नाइक ने 31 रन जबकि देविका वैद्य और श्वेता माने ने 24-24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से तारुणिका और आराधना बिष्ट ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में चंडीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। आराधना बिष्ट ने सर्वाधिक 24 रन और मोनिका पांडे ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में महाराष्ट्र की अनुजा पाटिल ने 2 विकेट लिए। सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी में चंडीगढ़ का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। चंडीगढ़ ने इससे पहले दो मुकाबले खेले और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मुकाबले में भी महाराष्ट्र के हाथों हार मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X