शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्वालियर:पशु मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अचानक गिरी ‘तेजस्विनी’ की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल – Gwalior: Horse Dies During Race At Livestock Fair, Raising Questions Over Animal Safety Measures
ग्वालियर

ग्वालियर:पशु मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अचानक गिरी ‘तेजस्विनी’ की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल – Gwalior: Horse Dies During Race At Livestock Fair, Raising Questions Over Animal Safety Measures

November 14, 2026


Gwalior: Horse Dies During Race at Livestock Fair, Raising Questions Over Animal Safety Measures

घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ रही घोड़ी की मौत

विस्तार

ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी नाम की घोड़ी की मौत हो गई। घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी अचानक गिर पड़ी और उसकी जान चली गई। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घोड़ी के गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुधन के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में हुई घटना ने पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल ग्वालियर के कुलैथ में विशाल पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पशुपालकों और किसानों की बड़ी भागीदारी रही। मेले में ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैलगाड़ी दौड़ के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इसी घुड़दौड़ के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी नाम की घोड़ी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया

सामने आए वीडियो में घुड़दौड़ के दौरान तेजस्विनी अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दौड़ के दौरान ही घोड़ी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पशुपालकों और पशु प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि घोड़ी की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार बताते हुए पशुधन के संरक्षण और बेहतर देखभाल पर जोर दिया जाता है। ऐसे में प्रतियोगिताओं के दौरान पशुओं की सुरक्षा, उनकी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अब सवाल यह है कि तेजस्विनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या प्रतियोगिता के दौरान पशु सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? फिलहाल चैतगांव की तेजस्विनी की मौत का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। घोड़ी की मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X