रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
घर पर रखी छोटे भाई की लाश:फरीदाबाद से आ रही थे भाई-भाभी, मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा; उनकी भी हो गई मौत – Couple Dies In Tragic Road Accident While Returning Home After Brother’s Death
मैनपुरी

घर पर रखी छोटे भाई की लाश:फरीदाबाद से आ रही थे भाई-भाभी, मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा; उनकी भी हो गई मौत – Couple Dies In Tragic Road Accident While Returning Home After Brother’s Death

November 26, 2026


Couple Dies in Tragic Road Accident While Returning Home After Brother's Death

पति और पत्नी के फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हरदोई के रहने वाले दंपती की मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वाला युवक अपने भाई की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी के साथ घर आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। 

जनपद हरदोई थाना बेनीगंज क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे, 28 वर्षीय पत्नी पिंकी और दो बच्चों 13 वर्षीय बेटी आयशा और सात वर्षीय पुत्र के साथ फरीदाबाद में ही रह रहे थे। बुधवार को छोटे भाई नैमिष की मौत हो गई, भाई की मौत की खबर मिलने के बाद अमित देर रात अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक से घर आने के लिए निकले थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 अंडरपास के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पिंकी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। कुछ देर बाद मृतकों के परिजन मोर्चरी पहुंच गए।

हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

नैमिष का शव अभी घर में रखा हुआ है, उसका अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका था। इस बीच बड़े भाई अमित और भाभी पिंकी सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में दंपती की मौत के बाद दो बच्चों आयशा और सात वर्षीय पुत्र अस्मित का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X