रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:कारपेंटर के घर से ढाई लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी – Rs 2.5 Lakh Stolen From Carpenter’s House; Police Investigating

November 26, 2026


रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक कारपेंटर के घर से चोरों ने नकदी और जेवर समेत ढाई लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और उसने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम ताश का मझरा में रहने वाले बाबू कारपेंटर सोमवार को अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। उनके साले की शादी थी, इसलिए घर खाली था। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर 13 हजार रुपये नकद, एक तोला सोने के जेवर और 12 तोले चांदी के जेवर ले गए। इसके अतिरिक्त बर्तन, कपड़े, आटा, दाल, चावल, काजू-बादाम भी चोरी हुए। बुधवार दोपहर बाबू के लौटने पर चोरी का पता चला। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X