शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंदौली:अधूरी सड़क ने छीन लिया परिवार का सहारा, हादसे में ऑटो चालक की मौत – Chandauli Incomplete Road Claims Family Sole Breadwinner Auto Rickshaw Driver Dies Accident
चंदौली

चंदौली:अधूरी सड़क ने छीन लिया परिवार का सहारा, हादसे में ऑटो चालक की मौत – Chandauli Incomplete Road Claims Family Sole Breadwinner Auto Rickshaw Driver Dies Accident

November 1, 2026


Chandauli Incomplete road claims family sole breadwinner auto rickshaw driver dies accident

चंदौली सड़क हादसा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चहनिया के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ निवासी ऑटो चालक तिलकधारी गोस्वामी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार भोर करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।

तिलकधारी शनिवार शाम करीब सात बजे गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर ऑटो लेकर जा रहे थे। रामगढ़ में गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण गिट्टी बिखरी हुई थी। इसी दौरान ऑटो का पहिया गिट्टी पर चढ़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X