शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंदौली:छठ की शुरुआत पर भी ट्रेनों में कम नहीं हुई भीड़, एसी कोच में जनरल जैसी हालत – Even With The Onset Of Chhath Rush On Trains In Chandauli Has Not Eased Conditions In Ac Coaches
चंदौली

चंदौली:छठ की शुरुआत पर भी ट्रेनों में कम नहीं हुई भीड़, एसी कोच में जनरल जैसी हालत – Even With The Onset Of Chhath Rush On Trains In Chandauli Has Not Eased Conditions In Ac Coaches

November 14, 2026


Even with the onset of Chhath rush on trains in Chandauli has not eased conditions in AC coaches

पीडीडीयू जंक्शन

विस्तार

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को हो गई, लेकिन बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। पीडीडीयू जंक्शन पर पटना रूट की ट्रेनों में हालात ऐसे रहे कि एसी कोच में भी जनरल जैसी भीड़ दिखाई दी। यात्री कोच के दरवाजों, गलियारों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करने को मजबूर रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एसी कोच में भी यात्रियों की भीड़

छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे हैं। शुक्रवार को पर्व की शुरुआत के बाद भी डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। जनरल कोच पहले से ही क्षमता से अधिक भरे रहे। बाद के स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही थी।

कई यात्री कोच के दरवाजों, गलियारों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करते दिखे। कुछ यात्रियों को शौचालय के आसपास भी जगह तलाशनी पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच में भी यात्रियों की भीड़ नजर आई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X