Chitrakoot News:घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप – Accused Of Stealing Cash And Jewellery From The House
चित्रकूट। कर्वी के तुलसीनगर में महिला समेत तीन पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप है।
तुलसी नगर निवासी रामचंद्र मिश्रा के मुताबिक बड़े भाई विनय कुमार मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी शुक्ला मार्च 2026 में नाबालिग बेटे को लेकर रजित सिंह के साथ चली गई थीं। पुलिस ने 18 जुलाई को तीनों को खोज निकाला। बाल कल्याण समिति ने बच्चा भइया को सौंप दिया। आरोप है कि 24 जुलाई की शाम वह और भाई बाहर थे, तभी लक्ष्मी शुक्ला, रजित सिंह और गजेन्द्र सिंह घर आए। तीनों ने अलमारी से दो लाख रुपये और जेवर निकाल लिया। विरोध करने पर वृद्ध मां से अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पुलिस में कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अभयराज ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
