रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चूरू में भाजपा की जीत:कनिका सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को पांच मतों से हराया; 22 वोट पाकर बनीं जिला प्रमुख – Churu-zila-pramukh-election-bjp-kanika-singh-defeats-congress-candidate
सीकर

चूरू में भाजपा की जीत:कनिका सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को पांच मतों से हराया; 22 वोट पाकर बनीं जिला प्रमुख – Churu-zila-pramukh-election-bjp-kanika-singh-defeats-congress-candidate

November 25, 2026


churu-zila-pramukh-election-bjp-kanika-singh-defeats-congress-candidate

कनिका सिंह राठौड़ जीत के बाद अभिवादन करती हुईं।

विस्तार

राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को चूरू जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कनिका सिंह ने जीत दर्ज करते हुए जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। कनिका सिंह को कुल 22 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी को 17 मत मिले। इस तरह कनिका सिंह ने पांच मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए जिला परिषद सभागार में संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी कराई गई। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें- राजस्थान पंचायती राज चुनाव: भाजपा में सियासी हलचल, सरकार-संगठन में खींचतान

मतगणना के बाद भाजपा की कनिका सिंह को 22 और कांग्रेस की प्रकाश देवी को 17 मत मिलने पर कनिका सिंह को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ ही चूरू जिला परिषद को नया जिला प्रमुख मिल गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X