राजस्थान:आग की लपटों और सिलिंडर धमाकों से दहला खाटूश्यामजी, लाखों श्रद्धालुओं के बीच टला बड़ा हादसा – Fire Breaks Out At Restaurant Near Khatu Shyamji Temple Exit Gate, Five Fire Tenders Respond

खाटूश्याम मंदिर के बाहर लगी भीषण आग
November 20, 2026

खाटूश्याम मंदिर के बाहर लगी भीषण आग
प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के दौरान शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर के नए एग्जिट रूट पर स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में रखे दो दर्जन से अधिक गैस सिलिंडरों में से चार में तेज धमाकों के साथ विस्फोट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग की लपटें दूर से दिखाई दीं
जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। इसी दौरान दुकान में रखे चार गैस सिलिंडरों में धमाके हुए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: जयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लपकों समेत 17 गिरफ्तार
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और व्यापारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मंदिर कमेटी और प्रशासन की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और प्रशासनिक टीमों के संयुक्त प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्टोरेंट में रखे बाकी गैस सिलिंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जन्मोत्सव मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
खाटूश्यामजी मंदिर में इन दिनों बाबा श्याम का वार्षिक जन्मोत्सव मेला चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के एग्जिट रूट के पास तड़के लगी आग और सिलिंडरों में हुए धमाकों से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
November 17, 2026
INDORE NEWS , डिजिटल डेस्क, इंदौर विस्तार बलारां थाना इलाके में पिछले दिनों कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को पकड़ा। आरोपी के पास से बरामद माल की सीकर में […]
November 15, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार सदर थाना पुलिस ने नाथावतपुरा स्थित एक मूंगफली प्रोसेसिंग फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फैक्टरी के ही मशीन ऑपरेटर और उसके एक सहयोगी को पकड़ा है। इस चोरी की वारदात में शामिल फरार गाड़ी चालक […]
November 8, 2026
प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल अधिकृत प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं को ही वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाएगी। मंदिर कमेटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अगले एक-दो दिनों में इस नई प्रणाली को लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था […]
