पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने संबंधी बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। जयंत ने साफ कहा है कि मुस्लिम समाज के लोगों को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है और उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी।
इस बयान के बाद रालोद की मुस्लिम बहुल सीटों के साथ उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी राजनीतिक नजरें टिक गई हैं, जहां पहले मुस्लिम उम्मीदवार रालोद के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। मेरठ की सिवालखास, शामली की थानाभवन और बागपत सीट पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसका असर भाजपा के टिकट समीकरणों पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले- फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा, पार्टी का वजूद बचाना है