शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जीवा सुब्रमण्यम:ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां, अब ‘डोरोथी’ ने बदली जिंदगी – Dorothy Actor Jeeva Subramaniam Revelas Leaving Home Because Of Transgender Identity
मनोरंजन

जीवा सुब्रमण्यम:ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां, अब ‘डोरोथी’ ने बदली जिंदगी – Dorothy Actor Jeeva Subramaniam Revelas Leaving Home Because Of Transgender Identity

November 11, 2026


Dorothy Actor Jeeva Subramaniam Revelas Leaving Home Because Of Transgender Identity

जीवा सुब्रमण्यम

विस्तार

स्टार जीवा सुब्रमण्यम के लिए कई साल तक दिवाली खुशियों का नहीं, बल्कि अकेलेपन और दर्द का त्योहार रहा। ट्रांसजेंडर पहचान के चलते घर छोड़ने के बाद से ही उनके लिए दिवाली मुश्किलों भरी हो गई थी। वह त्योहार के चार दिन खुद को घर में बंद रखती थीं और किसी से मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थीं।

हालांकि, इस साल उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया। फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘डोरोथी’ में उनके काम को मिले प्यार और तारीफों ने उन्हें कई साल बाद दिवाली मनाने की वजह दी।

जीवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहचान को समझने की कोशिश कर रही थीं, तब दिवाली से चार दिन पहले ही उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। यह उनके जीवन का बेहद दर्दनाक दौर था, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X