रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर:जहाज की टक्कर से शाही पुल टूटने का एआई वीडियो वायरल, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर – Ai-generated Video Of Shahi Bridge Collapsing Viral Fir Against Unknown Person In Jaunpur
जौनपुर

जौनपुर:जहाज की टक्कर से शाही पुल टूटने का एआई वीडियो वायरल, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर – Ai-generated Video Of Shahi Bridge Collapsing Viral Fir Against Unknown Person In Jaunpur

November 26, 2026


AI-generated video of Shahi Bridge collapsing viral FIR against unknown person in jaunpur

शाही पुल का एआई वीडियो वायरल
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऐतिहासिक शाही पुल को पानी के बड़े जहाज की टक्कर से ढहते हुए दिखाने वाला एआई जनित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में संबंधित फेसबुक पेज का नाम सौरभ सहानी बताया गया है।

क्या है मामला

प्राथमिकी के अनुसार, 25 नवंबर को उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया की निगरानी और सूत्रों से जानकारी मिली कि सौरभ सहानी नाम के फेसबुक पेज से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर जौनपुर के ऐतिहासिक शाही पुल का एक भ्रामक वीडियो तैयार कर वायरल किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X