रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौलीग्रांट:लिटरेचर फेस्टिवल के लिए पहुंचे प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान पहुंचे, साझा करेंगे अपने अनुभव – Ar Rahman Arrives In Dehradun For Dehradun Literature Festival 2026 Uttarakhand News In Hindi
ऋषिकेश

जौलीग्रांट:लिटरेचर फेस्टिवल के लिए पहुंचे प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान पहुंचे, साझा करेंगे अपने अनुभव – Ar Rahman Arrives In Dehradun For Dehradun Literature Festival 2026 Uttarakhand News In Hindi

November 27, 2026


AR Rahman Arrives in Dehradun for Dehradun Literature Festival 2026 Uttarakhand news in hindi

संगीतकार एआर रहमान के साथ सेल्फी लेते प्रशंसक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान आज शुक्रवार सुबह देहरादून पहुंचे। वह एयर इंडिया की उड़ान से करीब सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनके कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।

एआर रहमान देहरादून में आयोजित होने वाले देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में साहित्य, सिनेमा और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं।

इस बार फेस्टिवल में फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, अभिनेत्री शबाना आजमी, रत्ना पाठक शाह और अभिनेता राज बब्बर भी शामिल होंगे। आयोजन के दौरान ये हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी। साहित्य, कला और मनोरंजन की दुनिया के दिग्गजों की मौजूदगी से फेस्टिवल में अलग-अलग क्षेत्रों के दर्शकों को संवाद और विचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X