रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डैंड्रफ खत्म करने के उपाय:डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, जानें आसान तरीका – How To Get Rid Of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo For Dandruff Control
फैशन

डैंड्रफ खत्म करने के उपाय:डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, जानें आसान तरीका – How To Get Rid Of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo For Dandruff Control

November 23, 2026


Homemade Shampoo for Dandruff Control:  सर्दियों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ठंड और रूखे मौसम के कारण स्कैल्प में खुजली, सफेद पपड़ी और रूखापन महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से बालों को साफ करने वाला माइल्ड शैंपू तैयार किया जा सकता है? इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। 

एलोवेरा जेल, रीठा और आंवला जैसी चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों की देखभाल में किया जाता रहा है। हालांकि, घरेलू शैंपू डैंड्रफ का पक्का इलाज नहीं है। अगर आप भी घर पर शैंपू बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें रीठा और आंवला की मदद से इसे तैयार करने का आसान तरीका और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control

डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
– फोटो : AI

 जरूरी सामग्री

  • 5-6 रीठे
  •  2 चम्मच सूखा आंवला
  •  1 चम्मच शिकाकाई
  •  2 कप पानी
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control

डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
– फोटो : AI

 सबसे पहले सामग्री को भिगो दें

एक बर्तन में रीठा, सूखा आंवला और शिकाकाई डालें। इसमें दो कप पानी मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें। इससे ये चीजें नरम हो जाएंगी और इनका अर्क निकालना आसान होगा।

How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control

डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
– फोटो : AI

अब सभी चीजों को उबालें

अगले दिन इसी पानी और सामग्री को धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक उबालें। जब पानी थोड़ा कम हो जाए और रीठे नरम पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें।

How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control

डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
– फोटो : AI

मिश्रण को अच्छी तरह छान लें

मिश्रण ठंडा होने के बाद रीठे को हाथों से हल्का दबाकर उनका अर्क निकालें। अब इसे साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। ध्यान रखें कि इसमें कोई ठोस टुकड़ा न रह जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X