रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन नाबालिगों को दबोचा; एक लड़के से हो गई थी टक्कर – A Young Man Was Attacked With A Knife In East Delhi’s Kabir Nagar
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन नाबालिगों को दबोचा; एक लड़के से हो गई थी टक्कर – A Young Man Was Attacked With A Knife In East Delhi’s Kabir Nagar

November 25, 2026


A young man was attacked with a knife in East Delhi's Kabir Nagar

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : freepik

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में रास्ते में मामूली टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में तीन लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान विशाल (21) के रूप में हुई। वह कबीर नगर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वेलकम थाना पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल के अनुसार, वारदात 23 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे कबीर नगर के नाला रोड पर सी-176 के पास हुई। विशाल फैक्टरी से खाना खाने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में उसकी एक लड़के से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लड़के ने अपने दो साथियों को भी बुला लिया और तीनों ने मिलकर विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी भाग गए। विशाल के परिचित उसे राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर वेलकम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विशाल के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ रूपेश खत्री के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और जांच के बाद तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X