शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिला शव:गुरुग्राम में दीपक की गोली मारकर हत्या, रंजिश की आशंका – Young Man Shot Dead In Gurugram Body Found In Car
गुरुग्राम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिला शव:गुरुग्राम में दीपक की गोली मारकर हत्या, रंजिश की आशंका – Young Man Shot Dead In Gurugram Body Found In Car

November 9, 2026


Young man shot dead in Gurugram body found in car

युवक की गोली मारकर हत्या

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार में चालक सीट पर सोमवार सुबह मृत मिला। मृतक का नाम दीपर हैं और उम्र 35 साल बताई जा रही है। मौके से गोली के 4-5 खोल पुलिस को मिले। सुबह लगभग 8 बजे आई सूचना के बाद बिलासपुर व पटौदी थाना से पुलिस टीमें, अपराध शाखा टीमें व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची।

युवक की हत्या की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण व आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हुए। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका के एंगल पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X