शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
₹76,400 में आया Hero का नया स्कूटर! रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
ऑटो

₹76,400 में आया Hero का नया स्कूटर! रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

October 30, 2026


Last Updated:

Hero Destini 110 Classique Edition: त्योहारी सीजन में नया स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हीरो का नया Destini 110 Classique Edition आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. कंपनी ने इसे 76,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. खास बात है कि ये मौजूदा VX वेरिएंट से सिर्फ 1,400 रुपये महंगा है. नए रेट्रो लुक, दो आकर्षक कलर ऑप्शन, 19 लीटर स्टोरेज और i3S टेक्नोलॉजी के साथ जानें इसमें क्या कुछ खास मिलता है.

ख़बरें फटाफट

₹76,400 में आया Hero का नया स्कूटर! रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्सZoom

Hero Destini 110 Classique Edition पेश किया गया है.

Hero MotoCorp ने त्योहारी सीजन के लिए Destini 110 स्कूटर की क्लासिक एडिशन लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम 76,400 रुपये रखी गई है. ये एडिशन मौजूदा वीएक्स वेरिएंट से सिर्फ 1,400 रुपये महंगा है, जबकि टॉप मॉडल जेडएक्स से 7,400 रुपये सस्ती है. क्लासिक एडिशन में नियो-रेट्रो स्टाइलिंग दी गई है, जिसमें दो नए कलर कॉम्बिनेशन, स्ट्राइप्स, कलर्ड मिरर और खास एम्बलम शामिल हैं.

स्कूटर में फैमिली के लिए सुविधाजनक फीचर्स जैसे लंबी सीट, अच्छा लेगरूम और स्टोरेज स्पेस बरकरार रखे गए हैं. 110 सीसी इंजन के साथ आई3एस टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है. ये एडिशन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आराम, सुविधा और माइलेज पर फोकस करते हुए नया डिजाइन एक्सप्रेशन पेश करती है. हीरो के अनुसार ये डेस्टिनी 110 रेंज में स्टाइलिंग-बेस्ड नया ऑप्शन है.

क्लासिक एडिशन में क्या नया?

क्लासिक एडिशन में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं. पहला मैट गोल्डफिश सिल्वर/लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे है जिसमें ब्राउन इनर पैनल हैं. दूसरा मैट एरीज ब्राउन है जिसमें ब्लैक इनर पैनल हैं. फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर खास स्ट्राइप्स, कलर्ड मिरर, कलर कोऑर्डिनेटेड सीट व इनर पैनल और ब्रांडेड रिम टेप लगाए गए हैं. 3डी क्लासिक एडिशन एम्बलम इसे नॉर्मल वर्जन से अलग बनाता है.

फैमिली के लिए सुविधाजनक फीचर्स

इसमें 785 मिमी लंबी सीट है, जो इसे हीरो सेगमेंट की सबसे लंबी बनाती है. अच्छी लेगरूम, दोनों तरफ 12 इंच अलॉय व्हील्स और पीछे 100/80-12 टायर दिए गए हैं. अंडर सीट 19 लीटर स्टोरेज और फ्रंट में मोबाइल चार्जिंग वाला स्टोरेज उपलब्ध है. बूट लैम्प, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी टेल लैम्प और पोजिशन लैम्प भी हैं. क्रोम डिटेलिंग नियो-रेट्रो थीम को पूरा करती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

पावर 110.9 सीसी एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से आती है जो 8.15 पीएस पावर और 8.7 एनएम टॉर्क देता है. ये ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है. हीरो की आई3एस आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी माइलेज बढ़ाने में मदद करती है. ब्रेकिंग दोनों तरफ ड्रम के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम से होती है सस्पेंशन में फ्रंट टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर सिंगल शॉक एब्जॉर्बर हैं.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X