बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धरती से 22.5 करोड़ किलोमीटर दूर पानी का महाभंडार, मंगल पर मिली 3 KM लंबी और 209 मीटर ऊंची बर्फ की दीवार
नॉलेज

धरती से 22.5 करोड़ किलोमीटर दूर पानी का महाभंडार, मंगल पर मिली 3 KM लंबी और 209 मीटर ऊंची बर्फ की दीवार

November 18, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

मंगल पर मिला पानी का खजाना: 3 किलोमीटर लंबी और 209 मीटर ऊंची है बर्फ की दीवार

Last Updated:

Water On Mars: मंगल ग्रह पर साइंटिस्ट्स ने 29 रहस्यमय ग्लेशियर खोजे हैं. अल्बा मॉन्स ज्वालामुखी के पास 738 क्रेटर्स की जांच में यह बात सामने आई. अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस लेटर्स जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक, इन ग्लेशियरों में 209 मीटर ऊंची खड़ी चट्टानें हैं और इनका फैलाव 3 किलोमीटर तक है. यह जगह भविष्य में एस्ट्रोनॉट्स के लिए पानी का स्रोत बन सकती है.

मंगल पर मिला पानी का खजाना: 3 किलोमीटर लंबी और 209 मीटर ऊंची है बर्फ की दीवारZoom

मंगल के 738 क्रेटर्स में मिलीं 209 मीटर ऊंची बर्फीली चट्टानों ने चौंकाया. (प्रतीकात्मक फोटो : AI Generated)

Water On Mars: धरती से कोई 22.5 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित मंगल ग्रह पर कुछ अजीब दिखा है. इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने लाल ग्रह की सतह पर खड़ी चट्टानों वाली 29 अजीब संरचनाओं की पहचान की है. माना जा रहा है कि इन चट्टानों के नीचे प्राचीन बर्फ के विशाल ग्लेशियर छिपे हुए हैं. यह खोज मंगल के उत्तरी गोलार्ध में स्थित अल्बा मॉन्स ज्वालामुखी के आसपास की गई है. ‘अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस लेटर्स’ जर्नल में छपी स्टडी के अनुसार टीम ने कुल 738 क्रेटर्स की जांच की थी. इनमें से 29 जगहों पर 3 किलोमीटर तक फैले और 209 मीटर ऊंचे ग्लेशियर मिले हैं. अगर यह बर्फ सुरक्षित साबित होती है तो भविष्य में मंगल पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए यह पानी का स्रोत बन सकती है.

738 क्रेटर्स की जांच और 3डी मैप से साइंटिस्ट्स ने कैसे पकड़ा यह सुराग?

मंगल ग्रह का पानी और बर्फ के साथ हमेशा से जटिल रिश्ता रहा है. आज मंगल का वायुमंडल इतना पतला और ठंडा है कि वहां तरल पानी का टिकना नामुमकिन है. इसके बावजूद ग्रह के ध्रुवीय इलाकों में सतह पर काफी बर्फ मौजूद है. ध्रुवों के अलावा ग्रह की ऊपरी परत के नीचे भी भारी मात्रा में बर्फ दबे होने का अनुमान था. इसी की तलाश के लिए रिसर्चर्स ने नासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर की तस्वीरों का इस्तेमाल किया.

टीम ने अल्बा मॉन्स इलाके के कुल 738 क्रेटर्स को खंगाला. सैटेलाइट तस्वीरों के जोड़ों की मदद से इन गड्ढों के सटीक 3डी मैप बनाए गए. बाद में कंप्यूटर मॉडलिंग के जरिए समझा गया कि ये ग्लेशियर कैसे बने होंगे. तुलना करने के लिए टीम ने पृथ्वी पर आइसलैंड में मौजूद ऐसी ही बर्फीली संरचनाओं का भी अध्ययन किया.

रिसर्चर्स द्वारा पहचानी गई चट्टानों की दो आकृतियां (जिन्हें तीरों से दर्शाया गया है). (Credit : Le Becq et al., Earth Planet. Sci. Lett., 2026)

209 मीटर ऊंची बर्फीली चट्टानें और 3 किलोमीटर का फैलाव

यह खोज मंगल ग्रह के पुराने जलवायु इतिहास को समझने की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती है. अपनी धुरी पर मंगल का झुकाव बदलने से वहां के तापमान और बर्फ के खिसकने का पैटर्न भी बदलता रहा है. कंप्यूटर मॉडल बताते हैं कि ये ग्लेशियर मंगल पर आए किसी हालिया ठंडे दौर के बचे हुए हिस्से हैं.

भविष्य में जब इंसान मंगल ग्रह पर कदम रखेगा तो उसे जिंदा रहने के लिए पानी की सख्त जरूरत होगी. ऐसे में यह जानना बेहद अहम है कि मंगल पर बर्फ कहां छिपी है और उसके ऊपर कितना मलबा जमा है.

authorimg
दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X