धार में बड़ा हादसा:तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को मारी टक्कर, चार भाई-बहनों की मौके पर मौत – Four People Died A Tragic Death In A Horrific Road Accident In Front Of The Bilkeshwar Mahadev

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
November 23, 2026

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
जिले के कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेड़ी में कोद-बिड़वाल रोड पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार चार भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GH 4628 कोद से बिड़वाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान श्रवण के घर के सामने बिड़वाल की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP 11 ZL 5727 को पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- दो मासूमों की जिंदगी पर 24 करोड़ का संकट, मदद के लिए पिता ने खटखटाया केंद्रीय मंत्री का दरवाजा
जगराते में शामिल होने जा रहे थे चारों
हादसे में बाइक चला रहे शुभम पिता भारत मेडा (20), निवासी पांदा, और उसके साथ बैठी उसकी तीन चचेरी बहनों भूरी उर्फ अक्षरा (14), आनंदी (16) और सुहाना (12) की मौत हो गई। तीनों किशोरियां भी पांदा की रहने वाली थीं। बताया गया कि शुभम अपनी तीनों बहनों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन भावना भाबर के घर शंकरपुरा में आयोजित रात्रि जगराते के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
पिकअप के नीचे दब गया था बाइक चालक
टक्कर के बाद बाइक चालक शुभम पिकअप वाहन के नीचे दब गया था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से चारों को सरकारी अस्पताल बदनावर पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया है। कानवन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
November 26, 2026
घायल का इलाज हुआ विस्तार शहर में पदस्थ एक पुलिस जवान पर पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान जवान ने कथित तौर पर पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले […]
November 26, 2026
पुलिस ने किया गिरफ्तार विस्तार धार जिले के नालछा ब्लॉक के रातीतलाई गांव में तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के दौरान हुए विवाद में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। कोर्ट में […]
November 25, 2026
कांग्रेस ने किया आंदोलन विस्तार नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सरदारपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर […]
