न्यूयॉर्क के रेड कार्पेट पर दिखा विजय सेतुपति का रॉयल स्वैग, ब्लैक सूट और काला चश्मा पहन एमी अवॉर्ड्स में बने प्रेजेंटर
Last Updated:
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले विजय सेतुपति ने अब इंटरनेशनल मंच पर भी अपना जलवा बिखेर दिया है. ‘मक्कल सेल्वन’ के नाम से मशहूर विजय सेतुपति ने न्यूयॉर्क में आयोजित 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स (54th International Emmy Awards) में शिरकत कर हर किसी को सरप्राइज कर दिया. उन्होंने न सिर्फ रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से महफिल लूटी, बल्कि स्टेज पर एक प्रेजेंटर के तौर पर अवॉर्ड भी पेश किया.
क्यों खास है विजय का ये ब्लैक सूट. Image – instagram-senthilkumar_msvs
ब्लैक सूट, आस्तीन पर गोल्डन कढ़ाई, खुले कॉलर और आंखों पर काला चश्मा… विजय सेतुपति का यह अंदाज किसी का भी ध्यान खींचने के लिए काफी था. दरअसल, न्यूयॉर्क में आयोजित 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जब अभिनेता विजय सेतुपति पहुंचे तो उनका ये रॉयल और बेफिक्र लुक लोगों को काफी पसंद आया. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने फॉर्मल आउटफिट को बिना किसी एक्स्टा तामझाम के बेहद स्टाइलिश बना दिया. साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विजय इस समारोह में सिर्फ मेहमान बनकर नहीं पहुंचे थे, बल्कि उन्हें अवॉर्ड प्रेजेंटर की जिम्मेदारी भी मिली थी.
Image : Instagram-senthilkumar_msvs
क्यों खास है विजय का ये ब्लैक सूट-
रेड कार्पेट के लिए विजय सेतुपति ने ब्लैक कलर का शानदार सूट चुना. पहली नजर में यह एक क्लासिक फॉर्मल लुक लगता है, लेकिन इसकी बारीकियां को जब ध्यान से देखेंगे तो ये डिजाइन्स इसे खास बनाती हैं. सूट की आस्तीन पर गोल्डन फिलिग्री वर्क यानी महीन कढ़ाई की गई थी, जो पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रही थी.
उन्होंने इसके साथ काली शर्ट पहनी थी और टाई नहीं लगाया था. शर्ट के ऊपर के बटन खुले रखकर उन्होंने अपने लुक को थोड़ा कैजुअल और बेफिक्र अंदाज दिया. गोल फ्रेम वाला काला चश्मा और फॉर्मल शूज उनके इस लुक को पूरा कर रहे थे. यही वजह रही कि उनका रेड कार्पेट लुक ट्रेडिशन फॉर्मल्स से थोड़ा अलग नजर आया.
Image : Instagram-senthilkumar_msvs
एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बने विजय सेतुपति-
विजय सेतुपति के लिए यह शाम इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की जिम्मेदारी भी मिली थी. इस मौके पर इंडियन प्रोड्यूसर कविता गुप्ता की भी अहम भूमिका रही. कविता गुप्ता इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर हैं. उन्होंने इंटरनेशनल कैटेगरी में प्रेजेंटर के तौर पर विजय सेतुपति के नाम की सिफारिश की थी और समारोह से पहले विजय सेतुपति और एमी अवॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस बारे में जानकारी साझा की गई थी. इससे उनके फैंस को पहले ही पता चल गया था कि इस बार वह न्यूयॉर्क के इस प्रतिष्ठित मंच पर एक नई भूमिका में दिखाई देंगे.
एमी अवॉर्ड्स में भारत की बढ़ती चमक-
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत की मौजूदगी साल दर साल मजबूत होती जा रही है. 2026 के इस 54वें एडिशन में भारत की तरफ से दो बड़े नॉमिनेशन थे. कॉमेडी कैटेगरी में कॉमेडियन वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ (Vir Das: Fool Volume) और ड्रामा सीरीज में सोनी लिव के शो ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को जगह मिली थी. हालांकि, इस बार दोनों ही शो अपनी-अपनी कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने से चूक गए.
बता दें कि विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं. उनका जन्म 16 जनवरी 1978 को तमिलनाडु के राजापालयम में हुआ था. उन्हें प्यार से ‘मक्कल सेल्वन’ यानी लोगों का चहेता भी कहा जाता है. अभिनय की दुनिया में आने से पहले वे दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे. साल 2010 में फिल्म ‘Thenmerku Paruvakaatru’ से उन्हें बतौर लीड एक्टर पहचान मिली. ‘पिज्जा’, ‘विक्रम वेधा’, ’96’, ‘सुपर डीलक्स’ और ‘महाराजा’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं. फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला.

Pranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…
और पढ़ें
