शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली:बिगड़ रही आबोहवा, गुरदासपुर-कपूरथला के डीसी और एसएसपी को नोटिस – Stubble Burning In Punjab Aqi In Khanna 256 Notices To Dcs Ssps Of Gurdaspur Kapurthala
पटियाला

पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली:बिगड़ रही आबोहवा, गुरदासपुर-कपूरथला के डीसी और एसएसपी को नोटिस – Stubble Burning In Punjab Aqi In Khanna 256 Notices To Dcs Ssps Of Gurdaspur Kapurthala

November 5, 2026


Stubble burning in Punjab AQI in Khanna 256 notices to DCs SSPs of Gurdaspur Kapurthala

पंजाब में जल रही पराली
ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने की मामलों में हो रही बढ़ोतरी ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सूबे के चार और जिले पराली जलाने के नए हॉटस्पॉट बनकर सामने आए हैं। गुरदासपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और संगरूर में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। यही कारण है कि आयोग ने मंगलवार को गुरदासपुर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को पराली जलाने के मामलों में वृद्धि के चलते कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। अब राज्य सरकार के सामने भी इन जिलों में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X