पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – Latest And Breaking News Today In Hindi Live 27 November 2026
06:55 AM, 27-Nov-2026
परंपरा: मौसम और बर्फबारी के अलावा महामारी की भविष्यवाणी भी करते हैं हिमाचल के देवता, ग्रामीणों की पूरी आस्था

स्थानीय मान्यता है कि देवता स्वर्ग से लौटकर गांव के लोगों को भविष्य से जुड़े संकेत और निर्देश देते हैं। ग्रामीण इन भविष्यवाणियों को गंभीरता से सुनते हैं और फिर उन्हें वास्तविक घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। और पढ़ें
06:52 AM, 27-Nov-2026
सेमीफाइनल में जमकर बवाल: क्या बेईमानी की वजह से हारा भारत? अंपायर की गलती पर भड़के शांत रहने वाले रिंकू सिंह

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद मैदान पर अंपायरिंग को लेकर जबरदस्त बवाल मच गया है! आमतौर पर बेहद शांत रहने वाले रिंकू सिंह एक गलत फैसले पर इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने बीच मैदान अंपायर को अपना बल्ला तक दिखा दिया। लेकिन क्या वाकई बेईमानी की वजह से टीम इंडिया फाइनल से बाहर हुई या हार की असली कहानी कुछ और ही है? जानने के लिए पढ़ें पूरा सच… और पढ़ें
06:47 AM, 27-Nov-2026
लीडर आखिर कौन होता है?: एआई के दौर में नैतिक मूल्यों की असली परीक्षा, एनवीडिया विवाद ने फिर छेड़ी बहस

जिस नेतृत्वकर्ता (जेनसन हुआंग) ने हर किसी को अपनी क्षमता और योग्यता से प्रभावित किया हो, अब उसका भी आगे का सफर आसान नहीं होगा और हर उस नागरिक को मुश्किल आएगी, जिसने उन्हें अपना रोल मॉडल माना। एआई के दौर में अपने भीतर के मनुष्य को बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है। और पढ़ें
06:44 AM, 27-Nov-2026
गुजरात पुलिस: लोकरक्षक और उपनिरीक्षक समेत 13,152 पदों पर भर्ती, 12वीं पास और स्नातक कर सकते हैं आवेदन

गुजरात पुलिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने लोकरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल कैडर के कुल 13,152 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
और पढ़ें
06:43 AM, 27-Nov-2026
‘पुतिन से अच्छे रिश्ते रखना जरूरी’: ट्रंप बोले- रूस के साथ डील कर रोकना चाहते हैं युद्ध में हो रही मौतें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि पुतिन से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना जरूरी है, ताकि बातचीत आगे बढ़ सके। उन्होंने यूरोप में रूसी सैन्य आक्रामकता रोकने की अपील भी की। और पढ़ें
06:42 AM, 27-Nov-2026
ट्रेड फेयर दिल्ली: आज व्यापार मेले का आखिरी दिन, पवेलियन से स्टॉल तक मोबाइल कैमरों में कैद हो रही है रौनक

इस बार लोग सिर्फ अपनी फोटो और वीडियो ही सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर रहे, बल्कि मेले में मिलने वाले उत्पादों की जानकारी और उनकी खूबियां भी दूसरों तक पहुंचा रहे हैं। और पढ़ें
06:40 AM, 27-Nov-2026
राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट: फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा; शेखावाटी में पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग में शीतलहर का असर बढ़ रहा है। फतेहपुर में पारा 4.3 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें
06:39 AM, 27-Nov-2026
वादों की कसौटी: चुनावी बिसात पर सपा ने दी लोकलुभावन घोषणाओं की सौगात, क्या मतदाता होंगे आकर्षित?

घोषणापत्र में युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा ऐसे समय में किया गया है, जब प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी चिंता हैं। और पढ़ें
06:37 AM, 27-Nov-2026
वायु प्रदूषण: दिल्ली की हवा गुरुग्राम-नोएडा से भी खराब, फिर गहराएगा सांसों पर संकट; घुटेगा दिल्लीवासियों का दम

दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से भले ही प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। और पढ़ें
06:30 AM, 27-Nov-2026
आर-पार की रणनीति: बर्फबारी से पहले पहाड़ों से होगा आतंकियों का सफाया, घाटी में तेज होंगे इनपुट आधारित ऑपरेशन
सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए वीरवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक महेश दीक्षित जम्मू पहुंचे। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जम्मू के साथ-साथ कश्मीर संभाग की सुरक्षा स्थिति की भी गहन समीक्षा की। और पढ़ें
