रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहले मुनादी, फिर चला बुलडोजर:आगरा में टेढ़ी बगिया से बुद्धा पार्क तक हटाए अतिक्रमण, दुकानदारों ने किया हंगामा – Agra Municipal Corporation Removes Encroachments From Tedi Bagiya To Buddha Park
आगरा

पहले मुनादी, फिर चला बुलडोजर:आगरा में टेढ़ी बगिया से बुद्धा पार्क तक हटाए अतिक्रमण, दुकानदारों ने किया हंगामा – Agra Municipal Corporation Removes Encroachments From Tedi Bagiya To Buddha Park

November 22, 2026


Agra Municipal Corporation Removes Encroachments From Tedi Bagiya To Buddha Park

नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क और फुटपाथ से कब्जे हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार सौ फुटा रोड होते हुए बुद्धा पार्क तक अभियान चलाया। बुलडोजर से दर्जनों स्थायी व अस्थायी निर्माण, टिन शेड और अवैध होर्डिंग ध्वस्त कर दिए गए।

निगम ने शुक्रवार को मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद फुटपाथ खाली न होने पर शनिवार सुबह प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू की। कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया लेकिन भारी पुलिस बल और टास्कफोर्स के सामने उनकी एक न चली। टीम ने सड़क किनारे रखा सामान हटवाने के साथ ही अवैध विज्ञापन बोर्ड भी उखाड़ दिए।

अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद मौजूद रहे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि यातायात सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X