पुंछ:ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद, बड़ी साजिश का भंडाफोड़; कुछ संदिग्ध हिरासत में – Poonch: Pakistani Flags And Ak-47 Recovered From Jewellery Shop.

file pic
November 4, 2026

file pic
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। नगर के सबसे सुरक्षित और व्यस्त माने जाने वाले मुख्य बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान से एके-47 राइफल के कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा, पाकिस्तानी पोस्टर और झंडे बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे मुख्य बाजार की अकाली गुरुद्वारा गली में स्थित ज्वेलरी शॉप पर दबिश दी थी।
कार्रवाई के दौरान फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुकान मोहल्ला खोड़ीनाड निवासी देविंद्र सिंह की है। पुलिस ने दुकान में ने रात करीब 10 बजे तक सघन तलाशी ली। इसमें दुकान के भीतर से एके-47 राइफल के 5 कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा के 105 रुपये, 30 पाकिस्तानी पोस्टर और 2 पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए। पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में लिया लिया। पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुंछ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की निगरानी में इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच चल रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गोलियां और पाकिस्तानी सामग्री शहर के मुख्य बाजार की उस दुकान तक कैसे और कहां से पहुंची।
आतंक के दाैर में भी बरामद नहीं हुई ऐसी सामग्री
यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि आतंकवाद के सबसे बुरे दौर में भी पुंछ नगर के इस हिस्से से ऐसी देशविरोधी सामग्री कभी बरामद नहीं हुई थी। अब जब इलाके में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, तब शहर के बीचों-बीच इस तरह का जखीरा मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
सफेदपोश चेहरे या कोई गहरी साजिश?
इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि जिस दुकानदार के प्रतिष्ठान से यह सारा पाकिस्तानी सामान और कारतूस मिले हैं, उसका पूर्व में किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक या असामाजिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की बेहद बारीकी से जांच कर रही है कि क्या किसी गहरी साजिश के तहत यह सामान वहां प्लांट किया गया था या इसके पीछे कोई स्लीपर सेल काम कर रहा है।
November 13, 2026
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गश्त के दौरान सेना के जवानों ने एक पुरानी बारूदी सुरंग बरामद की है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने समय रहते इस सुरंग को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के […]
November 12, 2026
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर वीरवार शाम ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अगले आदेश तक मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की […]
November 10, 2026
जांच करती टीम – फोटो : संवाद विस्तार नगर स्थित ऐतिहासिक पुंछ किले में बने प्राचीन श्री हरि विष्णु मंदिर में मंगलवार तड़के चोरी की घटना सामने आई। चोर मंदिर में घुसकर दानपात्र को बाहर ले आया और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे […]
