रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुष्कर मेले में घुंघरू बजते ही बदल गया घोड़ों का मूड, फिर ‘घोड़ा-घोड़ी’ ने लगाए ऐसे ठुमके, देखकर खुले के खुले रह गए विदेशियों के मुंह
वायरल

पुष्कर मेले में घुंघरू बजते ही बदल गया घोड़ों का मूड, फिर ‘घोड़ा-घोड़ी’ ने लगाए ऐसे ठुमके, देखकर खुले के खुले रह गए विदेशियों के मुंह

November 22, 2026


Last Updated:

Pushkar Mela Horse Dance Viral Video: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के मैदान में आयोजित हॉर्स डांस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. घुंघरू की ताल पर घोड़े और घोड़ियों के शानदार करतब देख देशी-विदेशी पर्यटक झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं. मेले में ऊंट की सवारी और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे. एमपी से आए घोड़ा मालिक गब्बर ने बताया कि उनकी 3 साल की घोड़ी साहिबा चौटाला, गजरा और पाकिस्तानी डांस करती है, जिसे लेकर वे जल्द ही महाराष्ट्र के आयोजन में भी जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

पुष्कर मेले में 'घोड़ा-घोड़ी' ने लगाए ऐसे ठुमके, Viral हो गया VideoZoom

पुष्कर मेले में घोड़े-घोड़ियों ने लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस देख विदेशी पर्यटक भी रह गए दंग!

Pushkar: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस समय ऐतिहासिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है. मेले में आयोजित हो रही अलग-अलग खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभा रही हैं. इसी कड़ी में मेला मैदान में हॉर्स डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए 16 प्रतिभागियों ने अपने घोड़े और घोड़ियों के साथ हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता के दौरान घोड़े और घोड़ियों ने एक से बढ़कर एक डांस के करतब दिखाते हुए पूरे मैदान का माहौल बना दिया. घुंघरू की ताल पर थिरकते इन घोड़ों और घोड़ियों के अनोखे नृत्य को देखकर वहां मौजूद आम जनता और पर्यटक खुद को झूमने और तालियां बजाने से नहीं रोक पाए. प्रतिभागियों ने अपने इशारों पर घोड़ों से ऐसी लयबद्ध कदमताल कराई कि विदेशी सैलानी भी इस कला के मुरीद हो गए.

मेले के अलग-अलग रंगों ने मोहा मन
पुष्कर मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और हर कोने में मेले के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. मेला मैदान में जहां बड़ी संख्या में दर्शक घोड़ों के नृत्य का आनंद लेते नजर आए, वहीं कई लोग ऊंट की सवारी करते और घोड़ों पर झूमते दिखे. पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के इस संगम ने पर्यटकों को यादगार अनुभव दिया.

एमपी से आई घोड़ी साहिबा बनी आकर्षण का केंद्र
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से आए घोड़ा मालिक गब्बर और उनकी घोड़ी साहिबा ने विशेष सुर्खियां बटोरीं. गब्बर ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से तीन साल की घोड़ी साहिबा को अलग-अलग नृत्य के गुर सिखा रहे हैं. साहिबा चौटाला, गजरा और पाकिस्तानी डांस समेत कई पारंपरिक नृत्य बेहद शानदार तरीके से करती है, जिनकी ऐसे डांस कंपटीशन में खासी भागीदारी होती है.

अब महाराष्ट्र में भी जलवा दिखाएगी साहिबा
घोड़ा मालिक गब्बर ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले कुछ समय में महाराष्ट्र में भी इसी तरह की हॉर्स डांस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. वे अपनी घोड़ी साहिबा को लेकर वहां भी पहुंचेंगे और उसके हुनर का प्रदर्शन करेंगे. पुष्कर मेले में हुए इस आयोजन ने न केवल पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि अश्व पालकों के प्रशिक्षण और मेहनत को भी एक बड़ा मंच प्रदान किया.

authorimg
vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X