रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रेम, सद्भाव और स्नेह का उजियारा फैलाने वाला पर्व है दीपावली:सांसद – Diwali Is A Festival That Spreads The Light Of Love, Harmony, And Affection: Mp
भदोही

प्रेम, सद्भाव और स्नेह का उजियारा फैलाने वाला पर्व है दीपावली:सांसद – Diwali Is A Festival That Spreads The Light Of Love, Harmony, And Affection: Mp

November 26, 2026


भदोही। देव दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और स्नेह का उजियारा फैलाने का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ आपसी संवाद, सहयोग और संबंधों को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे मंच समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़ते हैं। यहां लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं।

कार्यक्रम में भदोही विद्वत परिषद के अध्यक्ष सीए केपी दूबे ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिला ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल दूबे ने की। संयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाजीत दूबे, सभापति दूबे, डॉ. गिरीश मिश्रा, संजय पाण्डेय, राजीव गुप्ता, तहसीलदार सिंह, नीतिन जायसवाल, राजमणि यादव, दयाशंकर तिवारी, गुलाब पाण्डेय, राजेश्वर सिंह और भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X