रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली में हादसा:चाचा की शादी में भतीजे की मौत, बरातघर के बाहर ई-रिक्शा ने कुचला; इकलौता पुत्र था दक्ष – Six Year Old Boy Dies After Being Hit By E-rickshaw Outside Wedding Venue In Bareilly
बरेली

बरेली में हादसा:चाचा की शादी में भतीजे की मौत, बरातघर के बाहर ई-रिक्शा ने कुचला; इकलौता पुत्र था दक्ष – Six Year Old Boy Dies After Being Hit By E-rickshaw Outside Wedding Venue In Bareilly

November 25, 2026


six year old boy dies after being hit by e-rickshaw outside wedding venue in Bareilly

दक्ष का फाइल फोटो
– फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

मुरादाबाद से बरेली आए एक परिवार की खुशियां बुधवार सुबह मातम में बदल गईं। किला पुल के पास शादी समारोह में शामिल होने आए छह साल के दक्ष गोस्वामी की ई-रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।

यह घटना किला पुल के पास कृष्णा पैलेस के बाहर हुई। दक्ष अपनी मां सुमन के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार सफेद ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। परिजन के अनुसार, ई-रिक्शा ने उसे दो बार कुचला। इससे दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- बरेली: चौबारी घाट पर रामगंगा की तेज धार में बहा 12 साल का बालक, 20 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

मुरादाबाद के गौतम गोस्वामी अपने परिवार के साथ चचेरे भाई रामचंद्र की शादी में मंगलवार रात बरेली आए थे। शादी कृष्णा पैलेस में थी। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे दक्ष को शौचालय जाना था। वह अपनी मां सुमन और पिता गौतम के साथ पैलेस के बाहर आया था। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X