रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:एक रन से जीती एचवीसीसी रुद्रास – Rudras Team Won The Match
अलीगढ़

Aligarh News:एक रन से जीती एचवीसीसी रुद्रास – Rudras Team Won The Match

November 25, 2026


अलीगढ़। महेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब (एचवीसीसी) की ओर से आयोजित टी-10 चैंपियनशिप में एचवीसीसी रुद्रास ने रोमांचक मुकाबले में एचवीसीसी कमांडर्स को महज एक रन से शिकस्त दी। मैच का फैसला दूसरी पारी की आखिरी गेंद पर हुआ। टूर्नामेंट में रुद्रास की यह पहली जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रास ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। प्रीनाल केपी ने 35, गौरव रॉक ने 30 और अभिषेक आशु ने 27 रन का योगदान दिया। कमांडर्स की ओर से यश ने चार और सूर्यांश ने दो विकेट लिए।

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमांडर्स की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। तुषार ने 41, राहुल बॉम्बे ने 25 और यश ने 23 रन बनाए। रुद्रास की ओर से ऋषभ रेशु ने तीन और गौरव रॉक ने दो विकेट चटकाए।

बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गौरव रॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर सुमित एडमिन, अंकुर आनंद, रूपम गुप्ता, तरुण सैमसंग, मुनील, नीरज, अर्जुन, सोनू एडाप्टर, लव, प्रीनाल, वैभव, गौरांग, निक्की आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X