रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सीतापुर के पशु कारोबारी की मौत; तीन घायल – Head-on Collision Between Speeding Motorcycles In Barabanki Cattle Trader Died Three Injured
बाराबंकी

बाराबंकी:तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सीतापुर के पशु कारोबारी की मौत; तीन घायल – Head-on Collision Between Speeding Motorcycles In Barabanki Cattle Trader Died Three Injured

November 25, 2026


Head-on collision between speeding motorcycles in Barabanki cattle trader died three injured

मोहम्मद अशरफ की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में भगौली-फतेहपुर मार्ग पर तालगांव मोड़ के पास बुधवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सीतापुर निवासी पशु कारोबारी मोहम्मद अशरफ (39) की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने के कारण अशरफ के सिर में गंभीर चोट आई थी।

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के शेख सराय कटरा निवासी मोहम्मद अशरफ बुधवार को अपने ममेरे भाई भोले (35) के साथ बाइक से फतेहपुर की बकरा मंडी आए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगौली-फतेहपुर मार्ग पर तालगांव मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर करसाभारी गांव निवासी मनीष कुमार (25) और अमित कुमार (26) सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार किया गया।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अशरफ बकरी की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच वर्षीय बेटा अब्बास और तीन वर्षीय बेटी जैनब हैं। पिता की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन फतेहपुर पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े।

सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X