रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिग बॉस 20:फरारी कमेंट के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए स्काउट, गुल्लू को बताए कई राज; जानें लव पर किए कैसे खुलासे? – Scout Op Revealed His Relationship With Love Gill In Front Of Gullu In Biggboss 20 Calls Kashvi Ferrari
मनोरंजन

बिग बॉस 20:फरारी कमेंट के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए स्काउट, गुल्लू को बताए कई राज; जानें लव पर किए कैसे खुलासे? – Scout Op Revealed His Relationship With Love Gill In Front Of Gullu In Biggboss 20 Calls Kashvi Ferrari

November 27, 2026


scout op revealed his relationship with love gill in front of gullu in biggboss 20 calls kashvi ferrari

गुल्लू, लव गिल, स्काउट ओपी

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी स्काउट ओपी और लव गिल के बीच का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। इसके बाद स्काउट ने लव से दूरी बना ली। मगर गुरुवार को प्रसारित किये गए एपिसोड में स्काउट ने दूसरे प्रतिभागी गुल्लू के सामने कई ऐसी बातें बताई, जिन्हें कभी दर्शकों ने नहीं देखा। अब इस बात पर यूजर्स गेमर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

गुल्लू के सामने स्काउट ने खोले राज 

हाल ही में प्रसारित एपिसोड में स्काउट ओपी और गुल्लू रात में बात कर रहे थे। इसी बीच स्काउट ने कुछ ऐसी बातें गुल्लू को बताईं जिन्हें सुनकर गुल्लू के साथ दर्शक भी शॉक्ड रह गए। स्काउट ने बताया कि लव उन्हें 30 सेकेंड तक बिना कुछ बोले घूरती रहती थीं। उन्होंने एक बार मजाक में उनसे रोज अपने बालों में तेल मालिश करने बोला और उस दिन के बाद से वह दिन और रात दोनों समय उनके बालों में तेल लगाती रहीं। इतना ही नहीं, स्काउट ने आगे इशारों में बताया कि जब वह, लव और यंग एक बैड पर होते थे तब लव उन्हें लगातार पैर मारती रहती थीं। गेमर के मुताबिक यह सब उन्हें बहुत परेशान करने लगा था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X