महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:भारत ने मलयेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, दीपिका ने दागे दो गोल – India Beat Malaysia 6-2 To Enter Women’s Asian Champions Trophy Final Know Details
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मलयेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि टीम के पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराया।

भारतीय महिला हॉकी टीम
– फोटो : @TheHockeyIndia
