‘बिग बॉस 20’ की प्रतिभागी माही विज चर्चा में हैं। उनके पूर्व पति जय भानुशाली शुरुआत से उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, जय के एक हालिया नोट ने सभी को चौंका दिया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को ‘बिग बॉस 20’ न दिखाने का फैसला किया है। इसकी वजह यह है कि शो के कंटेस्टेंट्स ने बच्चों को भी अपनी लड़ाई में घसीट लिया है। हाल ही में एक एपिसोड में यंग डीएसए, कनिका मान और अन्य कंटेस्टेंट्स ने अभिनेत्री के बच्चों के बारे में कुछ टिप्पणियां कीं हैं।