Science News | 2.6 अरब साल पहले ऐसा क्या हुआ था जो यह धरती बनी रहने लायक? 1200 चट्टानों की जांच में साइंटिस्ट्स को मिला सबूत
November 18, 2026
कनेक्टसाई न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस स्टडी की लीड ऑथर जाने लिबमैन ने कहा, ‘जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो बड़े पहाड़ों की श्रृंखलाएं बनती हैं.‘ इनके टकराव से धरती पर भूकंप भी आते हैं. इसके अलावा यही प्लेटें तय करती हैं कि हमारे महासागरों का आकार कैसा दिखेगा. ये धरती के मौसम और जलवायु को संतुलित रखने में भी बड़ी भूमिका निभाती हैं.
यानी हम जिस वातावरण में सांस लेते हैं और रहते हैं उसे यही प्लेटें नियंत्रित करती हैं.
ये भी पढ़ें: 11 मीटर चौड़ी, हर 5 मिनट में एक चक्कर, पृथ्वी के पास तेजी से घूम रही वो चीज क्या है? नासा ने बताया कितना खतरा
लंबे समय से साइंटिस्ट्स के बीच इस बात पर बहस चल रही थी कि यह प्रक्रिया कब शुरू हुई. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना था कि धरती के जन्म से ही प्लेट टेक्टोनिक्स मौजूद थी. वहीं दूसरे वर्ग का कहना था कि यह धरती के इतिहास में किसी खास दौर में शुरू हुई थी. लिबमैन के मुताबिक इस सवाल का जवाब खोजना इसलिए कठिन था क्योंकि प्लेट टेक्टोनिक्स खुद ही अपने सबूत मिटा देती है.
जब दो प्लेटों के टकराने से कोई पहाड़ बनता है तो उसी पल से हवा और पानी के कारण उसका कटाव शुरू हो जाता है. इसके साथ ही टकराव के दौरान नीचे की प्लेट खिसककर वापस गर्म मेंटल में चली जाती है. वहां अत्यधिक गर्मी के कारण वह चट्टान पिघल जाती है और उसका पुराना रिकॉर्ड हमेशा के लिए खत्म हो जाता है.
1200 चट्टानों के एनालिसिस से पता चला : 2.6 अरब साल पहले शुरू हुई थी प्लेट टेक्टोनिक्स. (वीडियो : एआई जेनेरेटेड)
1200 पुरानी चट्टानों से साइंटिस्ट्स ने कैसे पकड़ा यह सुराग?
धरती की चट्टानों में मौजूद यूरेनियम और थोरियम के धीरे-धीरे क्षय होने से ये तीनों आइसोटोप लगातार पैदा होते रहते हैं. साइंटिस्ट्स को यह सटीक समय पता है कि यूरेनियम या थोरियम को लेड में बदलने में कितना वक्त लगता है. इसी आधार पर चट्टान की असली उम्र और उसकी शुरुआती केमिकल बनावट का पता लगाया जाता है.
ये भी पढ़ें: 9.8 करोड़ साल पुराना खजाना मिला, पेट पर पत्तियां और कांच जैसे पारदर्शी पंख; 27.4 करोड़ साल पहले कॉकरोच से अलग हुआ था यह जीव
2.6 अरब साल पहले धरती की ऊपरी परत बनने के तरीके में क्या बदलाव आया?
इसका मतलब था कि इस समय धरती ने पुरानी चट्टानों को रीसायकल करना बंद कर दिया था. अब धरती ने महाद्वीप बनाने के लिए गहराई में मौजूद मेंटल से ताजा पदार्थ खींचना शुरू कर दिया था. आज भी हमारी धरती टेक्टोनिक प्लेटों के किनारों पर मेंटल के ताजा पदार्थ और पुरानी परत को मिलाकर नई जमीन बनाती है.
अगर धरती पर प्लेट टेक्टोनिक्स न होती तो क्या इंसान और जीव-जंतु जिंदा रह पाते?
इस खोज के बाद अब साइंटिस्ट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2.6 अरब साल पहले यह बदलाव आखिर क्यों हुआ था. लिबमैन का मानना है कि आज हम जिस रूप में प्लेट टेक्टोनिक्स को देखते हैं वह धरती का संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. यह प्रक्रिया धरती पर पोषक तत्वों का चक्र चलाती है और जलवायु को जीवन के अनुकूल रखती है. इसके अलावा यह धरती के मैग्नेटिक फील्ड को मजबूत रखने में भी मदद करती है जो हमें अंतरिक्ष के खतरनाक विकिरण से बचाता है.
जब प्लेटों के टकराव से बने पहाड़ों का क्षरण होता है तो चट्टानों में कैद कार्बन और जरूरी पोषक तत्व बहकर समुद्र में पहुंचते हैं. पिछले हफ्ते पब्लिश एक अन्य स्टडी में भी यह बात सामने आई थी. उस स्टडी के मुताबिक धरती के इतिहास में पहाड़ों के तेजी से बनने के दो बड़े दौर आए थे. ठीक उन्हीं दोनों दौर में धरती पर बहुकोशिकीय और जटिल जीवों का विकास हुआ था.
ये भी पढ़ें: सहारा के रेगिस्तान में 26 किलो के बबून को मारकर खा गए 7 फुट पंखों वाले ‘गरुड़’, खोपड़ी में मिले छेद
हमारे सौरमंडल में मंगल और शुक्र जैसे दूसरे ग्रह भी मौजूद हैं जो आकार में धरती से बहुत अलग नहीं हैं. लेकिन उन ग्रहों पर सक्रिय प्लेट टेक्टोनिक्स नहीं है और वहां कोई जटिल जीवन भी नहीं पनप पाया है. लिबमैन कहती हैं कि मंगल या शुक्र पर ज्यादा से ज्यादा कुछ सूक्ष्मजीव हो सकते हैं लेकिन धरती उन सबसे बिल्कुल अलग है. हमारी धरती की उम्र 4.5 अरब साल है जो एक अकल्पनीय समय है. शुरुआती दौर में हमारी धरती आज के मुकाबले किसी अनजान और वीरान ग्रह जैसी दिखती थी. लेकिन प्लेट टेक्टोनिक्स की शुरुआत ने इसे पानी, ऑक्सीजन और हरे-भरे जंगलों वाली एक जीवंत दुनिया में बदल दिया.
