बिहार:उद्घाटन के पहले सीएम सम्राट चौधरी क्यों पहुंचे नीतीश सेतु? 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन – Bihar Vaishali Cm Samrat Choudhary Inspects Nitish Setu Pm Modi To Inaugurate On 21 November

अधिकारियों से पूरा कार्यक्रम जानकारी लेते हुए
November 18, 2026

अधिकारियों से पूरा कार्यक्रम जानकारी लेते हुए
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य, अप्रोच रोड और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें पुल की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर बिदुपुर और राघोपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उद्घाटन समारोह के लिए मंच, पंडाल और हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार ने बनाई थी रूपरेखा? लालू का नाम क्यों नहीं?
नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है नीतीश सेतु
इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में इस महासेतु के निर्माण की शुरुआत हुई थी। उनके योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने पुल का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है। लगभग 4,988 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है। इसमें गंगा नदी पर मुख्य पुल की लंबाई लगभग 9.76 किलोमीटर है। पुल की चौड़ाई करीब 32 मीटर है और यह छह लेन का है।
पटना-वैशाली के बीच आसान होगा आवागमन
इस महासेतु के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। खासकर राघोपुर दियारा के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा तथा महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुल निर्माण से जुड़े अभियंता मौजूद थे।
November 18, 2026
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। कालीबाग थाना क्षेत्र में सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेंको ज्वेलर्स शोरूम में तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब आठ अपराधियों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की। शुरुआती जानकारी […]
November 18, 2026
कोटवा थाना में भैंस लेकर पहुंचा बुजुर्ग विस्तार पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर एक बुजुर्ग अपनी घायल भैंस के साथ थाने पहुंचे थे, अब उसी पुलिस पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगा है। बाझिया निवासी बुजुर्ग […]
November 18, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम ‘सामाजिक न्याय सेतु’ रखने की मांग की है। उन्होंने […]
