सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव – Bihar: Uproar Over A Land Dispute; A Mob Of 250 People Demolished A Boundary Wall
सारण

बिहार:जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव – Bihar: Uproar Over A Land Dispute; A Mob Of 250 People Demolished A Boundary Wall

November 16, 2026


Bihar: Uproar over a land dispute; a mob of 250 people demolished a boundary wall

पुलिस प्रशासन

विस्तार

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया। आरोप है कि करीब 200 से 250 लोगों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी बीच सोमवार को अचानक बड़ी संख्या में लोग विवादित स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने पहले रास्ते को लेकर सवाल-जवाब शुरू किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और लोगों ने एक पक्ष के विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पढे़ं: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विवादित जमीन पर इस तरह की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोग किसके बुलावे पर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री क्षतिग्रस्त करने में किन लोगों की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन कुमार, अंचलाधिकारी और महाराजगंज थाने की पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और दोनों पक्षों से जुड़े विवाद की जानकारी ली। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण गांव और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई, गिरफ्तारी के भी संकेत

मामले को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के भी संकेत दिए गए हैं। फिलहाल तक्कीपुर गांव में पुलिस प्रशासन की निगरानी बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बाउंड्री तोड़ने की घटना में किन लोगों की भूमिका रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X