रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पटना में पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, दाह संस्कार से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लिया – Family Dispute Turns Tragic In Bihar’s Paliganj, Police Seize Man’s Body From Son River Bank
पटना

बिहार:पटना में पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, दाह संस्कार से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लिया – Family Dispute Turns Tragic In Bihar’s Paliganj, Police Seize Man’s Body From Son River Bank

November 24, 2026


पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक 42 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी स्व. राम इकबाल चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोन नदी किनारे पहुंचकर दाह संस्कार से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि उमेश चौधरी और उसकी पत्नी कलावती देवी के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उमेश ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। हालांकि, घटना की जानकारी परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई। परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सोन नदी किनारे ले गए थे।

भूकंप: नींद खुली और धरती डोली, कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को कैसा झटका लगा?

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद पालीगंज थाना और महबलीपुर ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओपी प्रभारी दीपक कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने सोन नदी किनारे से शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है।

पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस

बताया जाता है कि उमेश चौधरी की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। उसके चार बेटे और एक बेटी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद की एक वजह पत्नी पर शराब बेचने का आरोप भी था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दाह संस्कार से पहले कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पत्नी कलावती देवी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X