बिहार:पति के श्राद्ध के तीन दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, 60 साल का साथ निभाने वाले दंपती की मार्मिक कहानी – Saran-husband-wife-die-three-days-after-shraddh-60-years-together

पति-पत्नी का बिछोह भी बेहद मार्मिक रहा।
November 25, 2026

पति-पत्नी का बिछोह भी बेहद मार्मिक रहा।
सारण में जिंदगी के छह दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले पति-पत्नी का बिछोह भी बेहद मार्मिक रहा। पति की मौत का सदमा पत्नी इस कदर बर्दाश्त नहीं कर सकीं कि उनके श्राद्ध संस्कार के महज तीन दिन बाद ही उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में हुई इस घटना से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लोग भावुक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर गांव निवासी 78 वर्षीय व्यास देव सिंह का 10 नवंबर की रात निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के साथ करीब 60 वर्षों तक सुख-दुख में जीवन बिताने वाली उनकी 76 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी इस सदमे से उबर नहीं सकीं। पति के निधन के बाद से ही वह काफी दुखी रह रही थीं।
बीते शनिवार को व्यास देव सिंह का श्राद्ध संस्कार संपन्न हुआ। परिवार के लोग अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार की रात उर्मिला देवी ने भी अंतिम सांस ले ली। पति के श्राद्ध संस्कार के महज तीन दिन बाद पत्नी के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दोनों बेटों ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
इस परिवार के लिए सबसे भावुक पल वह रहा, जब दोनों बेटों को अपने माता-पिता को अंतिम विदाई देनी पड़ी। मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ घाट पर 11 नवंबर को ज्येष्ठ पुत्र सरोज सिंह ने पिता व्यास देव सिंह को मुखाग्नि दी थी। वहीं, 25 नवंबर को छोटे पुत्र शैलेश सिंह ने अपनी मां उर्मिला देवी को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।
ये भी पढ़ें- बिहार: 2027 तक बनेगा एआई और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार
पति-पत्नी के बीच छह दशक तक कायम रहा साथ और एक-दूसरे से बिछड़ने के बाद कुछ ही दिनों के अंतराल पर दोनों का दुनिया से विदा हो जाना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे शोक में डाल दिया है।
November 29, 2026
सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड स्थित प्रैक्टिकल उच्च विद्यालय, सिकटिया के एक शिक्षक की क्लासरूम में सोते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में शिक्षक कभी कुर्सी पर आराम करते तो कभी बेंच पर लेटकर सोते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्था और […]
November 28, 2026
नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप शनिवार की देर शाम लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर को पिस्टल […]
November 28, 2026
जिस घर में कुछ दिन पहले छठ पर्व की खुशियां गूंज रही थीं, वहां शनिवार को मातम पसरा था। परिवार के साथ छठ मनाने के लिए 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पिठौरी पहुंचा […]
