बिहार में सीबीआई का बड़ा एक्शन:50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस – Postal Superintendent Caught Red-handed While Accepting A Bribe Of ₹50,000 In Motihari Bihar News

डाक अधीक्षक एसएस सुमन
November 11, 2026

डाक अधीक्षक एसएस सुमन
भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बुधवार को उनके कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया। जिस अधिकारी के कंधों पर विभागीय व्यवस्था को संचालित करने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपने ही विभाग के कर्मचारी से रिश्वत लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, डाक अधीक्षक एसएस सुमन ने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से किसी विभागीय कार्य के निष्पादन के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने मामले का सत्यापन कराया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार की।
बुधवार को सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डाक अधीक्षक कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता कर्मचारी ने रिश्वत की रकम अधिकारी को सौंपी, पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने तत्काल धावा बोल दिया। टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसएस सुमन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कार्यालय में अचानक पहुंची टीम, मचा हड़कंप
सीबीआई की अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। टीम ने कार्यालय में जांच-पड़ताल की और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगालना शुरू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डाक अधीक्षक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक
अपने ही विभाग के कर्मचारी से घूस लेने का आरोप
इस पूरे मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि रिश्वत मांगने का आरोप किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं, बल्कि अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से जुड़ा है। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी की गिरफ्तारी ने विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल सीबीआई मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई ने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती का संदेश दिया है।
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
