रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार विधान परिषद:उच्च सदन में अब आठ नए Mlc, रामवचन राय ने सदस्यता की शपथ दिलाई; जानिए हर अपडेट – Bihar Legislative Council Welcomes Eight New Members; Jan Suraaj, Bjp Jdu Rjd Samrat Choudhary Bihar Politics
पटना

बिहार विधान परिषद:उच्च सदन में अब आठ नए Mlc, रामवचन राय ने सदस्यता की शपथ दिलाई; जानिए हर अपडेट – Bihar Legislative Council Welcomes Eight New Members; Jan Suraaj, Bjp Jdu Rjd Samrat Choudhary Bihar Politics

November 23, 2026


Bihar Legislative Council Welcomes Eight New Members; Jan Suraaj, BJP JDU RJD Samrat Choudhary Bihar Politics

बिहार विधान परिषद चुनाव।

विस्तार

बिहार विधान परिषद को सोमवार को आठ नए सदस्य मिल गए हैं। हाल ही में संपन्न स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में जीत हासिल करने वाले आठ नव-निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। समारोह दोपहर विधान परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाइ। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा सरकार के कई मंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल होने पहुंचे। विधान परिषद सचिवालय ने कार्यक्रम की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।

जन सुराज ने पहली बार विधान परिषद में खोला खाता

इस चुनाव के नतीजों ने विधान परिषद की राजनीतिक तस्वीर में कुछ बदलाव किए हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर पहली बार उच्च सदन में अपना खाता खोला। वहीं पटना शिक्षक सीट पर एनडीए को 30 साल बार हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को राजद के डॉ. संजीव कुमार ने हरा दिया। तिरहुत स्नातक पर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने हरा दिया। वहीं सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट पर जदयू ने फिर से जीत हासिल की।

बिहार: नीतीश सेतु पर किसने मचाया उपद्रव, पोस्टर फाड़ने के बाद कौन सा नारा लगा रहे थे? जानिए पूरा मामला

23 अक्तूबर को हुआ था मतदान

आज लंबे समय से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे कुछ पुराने चेहरों की जगह नए सदस्य सदन में पहुंचेंगे। बता दें कि आठ सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान कराया गया था। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को मतगणना के दौरान परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन विभाग ने 17 नवंबर को विजयी उम्मीदवारों के नाम का गजट भी प्रकाशित कर दिया था। आज इन सभी आठ ने उच्च सदन पहुंचकर शपथ ली।

इन उम्मीदवारों ने हासिल की जीत













निर्वाचन क्षेत्र


विजयी उम्मीदवार


पार्टी


कोसी स्नातक


एनके यादव


भाजपा


तिरहुत शिक्षक


नरेंद्र प्रसाद सिंह


भाजपा


दरभंगा स्नातक


अनिल झा

राजद

दरभंगा शिक्षक


डॉ. सुरेश प्रसाद राय


जन सुराज


पटना स्नातक


नीरज कुमार


जदयू


पटना शिक्षक


डॉ. संजीव कुमार


राजद


तिरहुत स्नातक


वंशीधर बृजवासी


निर्दलीय


सारण शिक्षक


डॉ. राहुल राज


निर्दलीय

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X