बूंदी:जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, काका ने बेटे के साथ मिलकर भतीजों पर किया धारदार हथियार से हमला, एक की मौत – Bundi Land Dispute Turns Violent: One Cousin Killed, Brother Critically Injured In Weapon Attack

अपराध
November 20, 2026

अपराध
जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के गोहाटा गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत में जमीन की हंकाई करने से रोकने पर काका और उसके बेटे ने कथित तौर पर दो सगे भतीजों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कोटा ले जाया गया, जहां हरिप्रसाद ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके भाई रामप्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गोहाटा गांव में एक जमीन को लेकर परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम कमल मीणा पुत्र रामकंवर विवादित खेत में हंकाई कर रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई हरिप्रसाद और रामप्रसाद मौके पर पहुंचे और उसे जमीन जोतने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि कमल मीणा और उसके पिता रामकंवर ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।
खेत में घायल पड़े मिले दोनों भाई
हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वार्ड पंच शिवप्रसाद योगी के अनुसार ग्रामीणों ने खेत में दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को दईखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को कोटा रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: अजमेर: पुष्कर मेले में ढोल की थाप पर नाचे घोड़े, चारपाई पर दो पैरों से खड़े होकर दिखाए करतब
कोटा में एक की मौत, दूसरे का उपचार जारी
लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर ने बताया कि कोटा में उपचार के दौरान हरिप्रसाद की मौत हो गई, जबकि रामप्रसाद का गंभीर हालत में उपचार जारी है। मृतक का शव कोटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर दईखेड़ा थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एएसआई हसीन मोहम्मद ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
November 18, 2026
चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में लगी आग विस्तार पुरानी नगर परिषद के सामने स्थित चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के […]
November 17, 2026
जिले में अवैध मिट्टी खनन और भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही अब आमजन की जान पर भारी पड़ने लगी है। खनन माफिया के कथित आतंक और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करने वाला ऐसा ही दर्दनाक मामला रायथल थाना क्षेत्र के साथेली-बडूली रोड पर सामने आया। यहां माताजी के दर्शन करने गए बाइक सवार दंपति […]
