बैडमिंटन:सात्विक-चिराग हॉन्गकॉन्ग ओपन के सेमीफाइनल में हारे, इस मलयेशियाई जोड़ी ने दी शिकस्त – Badminton: Satwik-chirag Lose In Hong Kong Open Semi-finals; Defeated By A Malaysian Pair

सात्विक-चिराग
November 21, 2026

सात्विक-चिराग
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मलयेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी मान वेई चोंग और टी काई वुन से सीधे गेम में हार गई। इस साल सिंगापुर और चीन में खिताब जीतने वाली और विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी को 41 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 18-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच में शुरू से ही दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और वे लगभग बराबरी के साथ आगे बढ़ते रहे। पहले गेम में स्कोर 4-4 से 7-7 हो गया। इसके बाद भी कड़ी टक्कर देखने को मिली और 10-10 के स्कोर पर मलयेशिया की टीम ने अंक बनाकर इंटरवल तक मामूली बढ़त हासिल की।
सात्विक और चिराग ने इसके बाद भी कड़ी चुनौती दी लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी तथा 18-19 के स्कोर के बाद दो गेम प्वाइंट हासिल किए और पहले पर ही गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय जोड़ी ने एक समय 7-3 की बढ़त बना ली, लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने लगातार छह अंक बनाकर मैच का रुख पलट दिया और स्कोर 9-7 कर दिया। वे इंटरवल तक दो अंकों की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे।
मलयेशियाई टीम ने अपनी बढ़त को 14-9 कर दिया। सात्विक और चिराग ने इसके बाद अच्छी वापसी करके स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ियों ने चिराग को निशाना बनाकर मैच पॉइंट हासिल किया और फिर मैच जीत लिया।
November 29, 2026
रे मिस्टेरियो – फोटो : IANS विस्तार डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने घोषणा की है कि वह अगले साल प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लेंगे। उनका आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होगा, जिसके साथ ही तीन दशकों से अधिक समय तक चला उनका करियर समाप्त हो जाएगा। 51 वर्षीय रे मिस्टेरियो ने […]
November 29, 2026
जॉन सीना के सामने आया डूम – फोटो : Instagram विस्तार हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) की रिलीज़ से ठीक पहले मार्वल और WWE के कोलैबोरेशन ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। शनिवार रात ह्यूस्टन के डाइकिन पार्क में आयोजित WWE ‘सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स’ (Survivor Series: WarGames) में मार्वल के […]
November 29, 2026
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, जापान ने रिसा सासाकी की हैट्रिक के साथ मलयेशिया को 5–2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। दीपिका ने […]
