रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ब्राजील की महिला ने अजनबियों के साथ बिताई रात, पुष्कर मेले का जमकर लिया आनंद, बोली- ये सफर शानदार रहा!
वायरल

ब्राजील की महिला ने अजनबियों के साथ बिताई रात, पुष्कर मेले का जमकर लिया आनंद, बोली- ये सफर शानदार रहा!

November 22, 2026


Last Updated:

ब्राजील की ट्रैवलर अजनबियों के साथ राजस्थान का पुष्कर मेला घूमने पहुंचीं, जहां उन्हें जिंदगी का यादगार अनुभव मिला. रेगिस्तान में कैंपिंग, कालबेलिया महिलाओं के साथ डांस और उनकी संस्कृति ने आरी का दिल जीत लिया. उनका वीडियो वायरल है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भारत की खूबसूरती और ऐसी जिंदगी जीने की इच्छा जता रहे हैं.

ब्राजील की महिला ने अजनबियों के साथ बिताई रात, पुष्कर मेले का जमकर लिया आनंद!Zoom

अजनबियों के साथ पुष्कर मेले का आनंद लेते ब्राजील की महिला(फोटो: Instagram-@arianitas_/@solo_dileep0)

कभी-कभी जिंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभव वही होते हैं, जिनके बारे में हमने पहले से कुछ सोचा नहीं होता. किसी अनजान जगह पर अचानक मिले लोग, उनके साथ बिताए कुछ पल और वहां की संस्कृति ऐसे यादें बना देती हैं, जिन्हें लंबे समय तक भुला पाना मुश्किल होता है. विदेश घूमने आए लोगों के लिए भी भारत कई बार ऐसे ही अनपेक्षित अनुभवों से भरा होता है. यहां की संस्कृति, लोगों का अपनापन, संगीत और परंपराएं विदेशी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं. ऐसा ही कुछ ब्राजील की एक महिला के साथ हुआ, जो राजस्थान के पुष्कर मेले में अजनबियों के साथ घूमने पहुंची और वहां से ऐसी यादें लेकर लौटी, जिनकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी. ब्राजील की रहने वाली आरी ने अपने इंस्टाग्राम @मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि लोगों ने उन्हें अनजान लोगों के साथ यात्रा करने से मना किया था, लेकिन उन्होंने इस सलाह को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद जो हुआ, वह उनके भारत दौरे की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो गया. उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

दरअसल, आरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुष्कर मेले के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें स्ट्रेंजर्स यानी अजनबियों के साथ घूमने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद वह राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर मेले में उनके साथ चली गईं. आरी के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह फैसला भारत में उनके सबसे पसंदीदा अनुभवों में से एक बन जाएगा. पुष्कर के ऊंट मेले में रेगिस्तान के बीच उन लोगों के साथ कैंपिंग करना, जिनसे उनकी मुलाकात कुछ समय पहले ही हुई थी, उनके लिए बेहद खास रहा. उन्होंने कहा कि कई बार जिंदगी के सबसे शानदार एडवेंचर वही होते हैं, जिनकी कोई प्लानिंग नहीं की गई होती.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X