भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड:415 पदों पर आज से आवेदन शुरू, ट्रेनिंग के बाद मिलेगी पक्की नौकरी, जानें वेतन – Bhel Recruitment 2026: Apply For 415 Trainee Posts From November 25, Check Salary, Vacancy And Eligibility
November 26, 2026

BHEL Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated
विस्तार
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के 415 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचनाएं जारी की हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 और 03/2026 के तहत की जा रही है। इसमें इंजीनियरिंग, वित्त और मानव संसाधन से जुड़े पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 25 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार भेल की आधिकारिक करियर वेबसाइट careers.bhel.in पर 28 दिसंबर 2026 को रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
भर्ती के तहत कुल 415 पद भरे जाएंगे। इनमें 200 इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और 215 सुपरवाइजर ट्रेनी के पद हैं। इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए इंजीनियरिंग स्नातक, सीए/सीएमए योग्य उम्मीदवार और मानव संसाधन में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीबीए, बीबीएस, बीएमएस अथवा बीकॉम की डिग्री आवश्यक है। इस श्रेणी में सामान्यतः 65% अंक जरूरी हैं, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित हैं।
यह भी पढ़ें: इंजीनियरों के लिए सरकारी कंपनी में 200 वैकेंसी, 1.80 लाख तक वेतन, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वित्त और मानव संसाधन के एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के साथ-साथ कुछ स्नातकोत्तर योग्यता वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा। सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीई और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। दोनों श्रेणियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 जनवरी 2027 को निर्धारित है।
यह भी पढें: 7.5 लाख सीटीसी वाली नौकरी, बीएचईएल में सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद, जानें भर्ती का पूरा विवरण
वेतन और आवेदन शुल्क
इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी को प्रशिक्षण के दौरान 50,000 रुपये मूल वेतन मिलेगा। इस पद के लिए अनुमानित वार्षिक सीटीसी 12 लाख रुपये है। सुपरवाइजर ट्रेनी को 32,000 रुपये मूल वेतन और लगभग 7.5 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी मिलेगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1,072 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 472 रुपये शुल्क देना होगा।
BHEL भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं।
- संबंधित भर्ती अधिसूचना खोलें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
- लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026, रात 11:45 बजे है।
