रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मंंडल की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी :डाॅ. संजय – Nishad Party Will Contest All Three Seats In The Division: Dr. Sanjay
मिर्ज़ापुर

मंंडल की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी :डाॅ. संजय – Nishad Party Will Contest All Three Seats In The Division: Dr. Sanjay

November 29, 2026


मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

वह रविवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सांविधानिक अधिकार महासम्मेलन और पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को सबसे पहले पहचान मिर्जापुर मंडल की ज्ञानपुर विधानसभा ने दी थी। प्रदेश में सबसे पहले मछुआ समाज ने मिर्जापुर में उनकी पार्टी को चुना था।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मंडल की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और दोनों पर जीत दर्ज की थी। मझवां उपचुनाव में भाजपा नेतृत्व के कहने पर पार्टी ने अपनी सीट छोड़ दी थी।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी बनाने का संकल्प प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम से लिया गया था और पार्टी का गठन गोरखपुर में हुआ था।

राजनीति में मर्यादा रखी जाती है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाया। मिर्जापुर मंडल ने वर्ष 2017 में बिना किसी दल के समर्थन के आशीर्वाद दिया था।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्ष 2027 में पार्टी की किसी भी सीट पर समझौता हुआ तो मछुआ समाज 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में अंतिम फैसला सुनाएगा।

गठबंधन में मिलने वाली सीटों पर बिंद और निषाद समाज का पहला हक है। कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X