रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मिर्जापुर:तीन विधानसभा सीटों से समझौता नहीं करेगी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने दी चेतावनी – Mirzapur Nishad Party Will Not Compromise On Three Assembly Seats Sanjay Nishad Issues A Warning
मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर:तीन विधानसभा सीटों से समझौता नहीं करेगी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने दी चेतावनी – Mirzapur Nishad Party Will Not Compromise On Three Assembly Seats Sanjay Nishad Issues A Warning

November 29, 2026


Mirzapur Nishad Party will not compromise on three assembly seats Sanjay Nishad issues a warning

चंदौली में संजय निषाद

विस्तार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विंध्य मंडल की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इन तीनों सीटों में से किसी को छोड़ने के पक्ष में नहीं है। निषाद समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी से समझौता होने पर समुदाय को अपनी राजनीतिक राह पर दोबारा विचार करने की छूट होगी।

तीन सीटों पर पार्टी की नजर

संजय निषाद ने मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन और पार्टी की पदयात्रा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विंध्य मंडल की तीनों सीटें छोड़ने के बारे में पार्टी नहीं सोच रही है। यदि ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया तो समाज अपनी राजनीतिक दिशा पर विचार करने के लिए स्वतंत्र है।

विंध्य मंडल में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले आते हैं। इन तीनों जिलों में विधानसभा की कुल 12 सीटें हैं। पार्टी की नजर मझवां (मिर्जापुर), ज्ञानपुर (भदोही) समेत मंडल की एक अन्य सीट पर बताई जा रही है। ज्ञानपुर सीट फिलहाल निषाद पार्टी के पास है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X