रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मऊ में हादसा:टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया – Bsnl Employee Out For Walk Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle In Mau
वाराणसी

मऊ में हादसा:टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया – Bsnl Employee Out For Walk Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle In Mau

November 21, 2026


BSNL employee out for walk killed after being hit by an unidentified vehicle in mau

मृतक की फाइल फोटो

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बीएसएसएस महाविद्यालय कोपागंज के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोपा कोहना दक्षिणी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राय के पुत्र पीयूष राय उर्फ गुड्डू राय (42) बीएसएनएल में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे। 

इसी दौरान बीएसएसएस महाविद्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X